13 अप्रैल 2025

खेत तलाई ( पौंड) सब्सिडी योजना

 





 *उद्देश्य

वर्षा के पानी को इकठ्ठा कर सिंचाई के काम में लेने के लिए।

 *देय अनुदान

अ.जा, अ.ज.जा, लघु एवं सिमान्त कृषकों को इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73,500/- रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 90 प्रतिशत या 1,35,000/- रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर तथा अन्य श्रेणी कृषकों को लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63,000/- रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 80 प्रतिशत या 1,20,000/- रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर जो भी कम हो, अनुदान देय है।


न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता और अधिकतम 1200 घन मीटर की खेत तलाई पर ही अनुदान देय।


 *पात्रता

कृषक के स्वयं के नाम एक स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य भूमि 0.3 हैक्टेयर एवं


संयुक्त खातेदार की स्थिति में एक स्थान पर न्यूनतम भूमि 0.3 हैक्टेयर हो ।


 *आवेदन प्रक्रिया

 हरिओम कंप्यूटर बाड़मेर केन्द्र पर जाकर आवेदन करा सकेगा।

 *आवेदक आवेदन पत्र* ऑन-लाईन जमा किये जानें की प्राप्ति रसीद ऑन-लाईन ही प्राप्त कर सकेगा।

आवेदन पत्र के समय आवश्‍यक दस्तावेज- ट्रेस नक्शा,जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नही हो)

26 जनवरी 2025

विवाह पंजीकरण

 विवाह पंजीयन करवाने के लिए ई मित्र से आवेदन होगा, जिसमें नीचे दिए गए कागजात की जरूरत है!




22 जनवरी 2025

SBI गणतंत्र दिवस पर ऑफर

 Offer ...... offer.........offer......

हरिओम कंप्यूटर पर  SBI बैंक के खाते फ्री में खोले जा रहे,

              नीचे पोस्टर में बताए गए कागजात लेकर आज ही हरिओम कंप्यूटर पर विजिट करे 


इसके साथ साथ PMJJBY, PMSBY जैसी अच्छी योजनाओं का फायदा भी फ्री में




25 दिसंबर 2024

PMJJBY & PMSBY योजना ( SBI)

 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

यह भारत सरकार की एक बीमा योजना है. इस योजना के तहत, किसी भी वजह से बीमाधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को दो लाख रुपये तक का बीमा क्लेम मिलता है. यह एक साल का कवर है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है. इस योजना के लिए, 18 से 50 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं. 


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

इस योजना के तहत, दुर्घटनाव में मृत्यु या पूर्ण और अपूरणीय विकलांगता होने पर दो लाख रुपये का कवर मिलता है. आंशिक और अपूरणीय विकलांगता के लिए, एक लाख रुपये मिलते हैं. इस योजना के लिए, 18 से 70 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं. 



पासपोर्ट साइज फोटो प्रिंट

 पासपोर्ट साइज फोटो मात्र 5 मिनट में 


8 फोटो मात्र 50/- रुपए में 




ATM स्वीप मशीन

 ATM स्वीप मशीन से एक बार में बड़ी रकम निकाल सकते है 

स्वाइप मशीन एक डिवाइस है जिसके द्वारा आप डेबिट और क्रेडट कार्ड से भी अपने कस्टमर से पैसे ले सकते है। स्वाइप मशीन को आप आपने बिज़नेस के लिए उसे कर सकते हैं और इसे ऑपरेट भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है।



आज कल बैंक्स और प्राइवेट कम्पनिया भी स्वाइप मशीन अलग अलग पेमेंट्स मेथड से दे रहीं हैं जैसे की मंथली रेंटल , एमडीआर चार्जेस या फिर १ टाइम कॉस्ट पेमेंट पर।

भारत में बिज़नेस के लिए डिजिटल भुगतान समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें UPI QR, NFC आधारित टैप और पे, POS और Pay By Link शामिल हैं।

EPF कैसे निकाले

 ईपीएफ का कटा हुआ पैसा अपने खाते में डाले 

 हमारे बारे में

ईपीएफओ विश्व में सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन है और वर्तमान में अपने सदस्यों से संबंधित 27.74 करोड़ खातों (वार्षिक रिपोर्ट 2021-22) का रख रखाव कर रहा है।



कर्मचारी भविष्य निधि की स्थापना दिनांक १५ नवम्बर १९५१ को कर्मचारी भविष्य निधि अध्यादेश के जारी होने के साथ हुई। इस अध्यादेश को कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम १९५२ द्वारा बदला गया। कर्मचारी भविष्य निधि बिल को संसद में वर्ष १९५२ के बिल संख्या १५ के रूप में लाया गया ताकि कारखानों तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य निधि की स्थापना के प्रावधान हो सके। इसे अब कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम १९५२ के रूप में जाना जाता है। यह अधिनियम पूरे भारत में लागू है। इस अधिनियम तथा इसके अंतर्गत बनी योजनओं का प्रशासन एक त्रिपक्षीय बोर्ड केंद्रीय न्यासी बोर्ड जिसमे सरकार (केंद् तथा राज्य दोनो), नियोक्ता तथा कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं द्वारा किया जाता है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड संगठित छेत्र के कर्मचारियों के लिए अंशदायी भविष्य निधि योजना, पेंशन योजना तथा बीमा योजना का प्रशासन करता है। यह ग्राहकों की संख्या तथा वित्तीय लेन देन के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है। बोर्ड की सहायता ईपीएफओ जिसमे देश भर में १३८ विभिन्न स्थानों पर कार्यालय हैं, द्वारा की जाती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। संगठन के पास इसके पदाधिकारियो तथा कर्मचारिओं के प्रशिक्षण एवं नियोक्ताओं और श्रमिकों के प्रतिनिधिओं के लिए सेमिनार करने के लिए एक सुस्सज्जित प्रशिक्षण संसथान भी है।

ईपीएफओ संगठन संरचना (वार्षिक रिपोर्ट 2021-22)

केंद्रीय न्यासी बोर्ड तीन योजनाएं चला रहा है। ईपीएफ योजना १९५२, पेंशन योजना १९९५, इंश्योरेंस योजना १९७६

फसल बीमा योजना

 प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना 

उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के द्वारा कम वर्षा, विपरीत मौसमी परिस्‍थतियों तथा अन्‍य प्राकृतिक कारणों जैसे सूखा, बाढ, जलभराव, कीट- व्‍याधि, प्राकृतिक आग, बिजली गिरना, ओलावृष्टि एवं बेमौसमी वर्षा से फसलों की उपज में होने वाले नुकसान से कृषकों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।



निर्धारित प्रीमियम

फसलों का बीमा कराने पर खरीफ मौसम हेतु बीमित राशि का 2 प्रतिशत, रबी मौसम हेतु 1.5 प्रतिशत तथा उद्यानिकी एवं वाणिज्यिक फसलों हेतु 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि देनी होगी।

पात्रता

सभी वे कृषक जिन्‍होंने अधिसूचित क्षेत्र के लिए अधिसूचित फसल की बुवाई की है।

21 दिसंबर 2024

PM विश्वकर्मा योजना

 PM विश्वकर्मा योजना हेतु आवेदन 

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य और फायदे

             पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करना है। इस योजना के जरिए बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कुम्हार, दर्जी, मूर्तिकार, कपड़े धोने वाले श्रमिकों का आर्थिक सशक्तिकरण किया जाएगा।

आवेदन कौन कर सकता है:_

              विश्वकर्मा स्कीम का फायदा देश भर में 30 लाख पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के साथ बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कुम्हार, दर्जी, मूर्तिकार, कपड़े धोने वाले, माला बनाने वाले, चिनाई करने वाले और अन्य भी कई प्रकार के श्रमिकों को होगा।

विश्वकर्मा योजना में कितने रुपये का लोन मिलेगा और ब्याज दर क्या होगी?

     विश्वकर्मा योजना के पात्र सभी कारीगरों और शिल्पकारों को 3 लाख रुपये तक का लोन दो किस्तों में 5 प्रतिशत सालाना की रियायती ब्याज दर पर दिया जाएगा।

प्रतिदिन 500 रुपये मिलेंगे

           विश्वकर्मा स्कीम दो प्रकार का कौशल विकास कार्यक्रम होगा जिसमें पहला ‘बेसिक’ और दूसरा ‘एडवांस’ होगा। इस कोर्स को करने वालों को मानदेय (स्टाइपंड) भी मिलेगा। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रतिदिन 500 रूपये के हिसाब से मानदेय दिया जायेगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 100000 रूपये का तक कर्ज दिया जायेगा जिस पर रियायती ब्याज (अधिकतम 5 प्रतिशत) देय होगा। व्यवसाय को व्यवस्थित करने के बाद दूसरे चरण में 2 लाख रूपये का रियायती लोन प्रदान किया जायेगा।

तारबंदी योजना

 कांटेदार तारबंदी योजना

पात्रता

यह योजना सभी श्रेणी के किसानों के लिए उपलब्ध है।

व्यक्तिगत किसानों और किसान समूहों के लिए, आवेदक के पास एक ही स्थान पर न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।

अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में एक स्थान पर न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर भूमि आवश्यक है।

सामुदायिक आवेदन के लिए, 10 या अधिक किसानों वाले समूह के पास सामूहिक रूप से न्यूनतम 5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, समूह की भूमि की सीमाएं निर्दिष्ट परिधि के भीतर होनी चाहिए।


सब्सिडी राशि:

लघु एवं सीमांत किसान: कुल लागत का 60%, अधिकतम ₹48,000/-।

अन्य किसान: कुल लागत का 50%, अधिकतम ₹40,000/-।

सामुदायिक आवेदन (न्यूनतम 5 हेक्टेयर भूमि वाले 10+ किसानों का समूह): कुल लागत का 70%, प्रति किसान अधिकतम ₹56,000/-।

कवर की गई भूमि:

प्रति किसान 400 मीटर तक बाड़ लगाई जाएगी।

नए राशन कार्ड आवेदन

 राजस्थान में नया राशन कार्ड कैसे बनाएं?





चरण 1: अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र से राशन कार्ड का ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करें।

 चरण 2: राशन कार्ड आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें और इसे अपने सरपंच (ग्राम पंचायत के लिए) या अध्यक्ष (नगरपालिका) से सत्यापित कराएं। 

चरण 3: भरे हुए फॉर्म को ई-मित्र केंद्र पर ले जाएं। 

चरण 4: इसके बाद ई-मित्र आपको राशन कार्ड के लिए पंजीकृत करेगा।

ज्यादा जानकारी हेतु नीच दी राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर पढ़े:_

https://food.rajasthan.gov.in

छात्रवृति योजना SJE

 

राजस्थान स्कॉलरशिप योजना SJE की पात्रता Eligibility of Rajasthan Scholarship Scheme



राजस्थान स्कॉलरशिप योजना का लाभ हर कोई प्रार्थना करें इसीलिए सरकार ने इसके लिए कुछ जरूरी मानदंड भी निश्चित किए हैं ताकि ‌जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ हो।

  •  राजस्थान स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी को ही दिया जाएगा।
  • राजस्थान के निम्न वर्गीय लोग (OBC, SC, ST) कास्ट वाले लोग ही योजना का लाभ हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को लाभ दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।
  • वे लोग जो OBC category में आते हैं उन लोगों को योजना मे से वही योजना के लाभार्थी बन सकते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम हो।
  • वे विद्यार्थी जो अपने कक्षा में अच्छे मार्क्स लाते हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखते हैं केवल उन्हें ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • ज्यादा जानकारी हेतु नीचे दी गई राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर क्लिक करे:_
  • http://www.sje.rajasthan.gov.in

16 दिसंबर 2024

PVC CARD ( स्मार्ट कार्ड ,कड़क प्लास्टिक कार्ड )

 पीवीसी कार्ड का फ़ुल फ़ॉर्म है - पॉलीविनाइल क्लोराइड कार्ड. यह प्लास्टिक से बना एक कार्ड होता है. इसका इस्तेमाल आम तौर पर आईडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सदस्यता कार्ड, और दूसरे तरह के कार्ड बनाने में किया जाता है. आधार कार्ड का नया वर्शन भी पीवीसी से बना होता है, जिसे आधार पीवीसी कार्ड कहा जाता है. यह कार्ड, कागज़ आधारित आधार कार्ड के बराबर होता है




Smart card printing Contact Us- Hariom Computer Bamer






वोटर कार्ड ( पहचान पत्र ) आवेदन

 आप मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं, यदि आप:
  •  एक भारतीय नागरिक हैं
  • आपने निर्वाचक नामावली के संशोधन वर्ष की निर्धारित तारीख अर्थात 1जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है
  • साधारणतया निर्वाचन क्षेत्र के उस भाग / मतदान क्षेत्र के निवासी हैं जहाँ आप पंजीकरण कराना चाहते हैं।
  • एक निर्वाचक के रूप में पंजीकृत होने के लिए अयोग्‍य नहीं हैं


वेबसाइट: https://ecisveep.nic.in
पता: भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन
अशोक रोड
नई दिल्ली-110001
फोन: 011-23052072, 23717391-98


11 दिसंबर 2024

वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु आवेदन

   राजस्थान में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत, पात्र व्यक्तियों को सरकार की ओर से हर महीने 1,000 रुपये पेंशन दी जाती है. इस योजना का मकसद, बुज़ुर्गों को उनकी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने और सम्मानजनक ज़िंदगी सुनिश्चित करने में मदद करना है. 
इस योजना का लाभ पाने के लिए, इन शर्तों का पूरा होना ज़रूरी है: 
आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए.
आवेदक की उम्र महिलाओं के लिए 55 साल या उससे ज़्यादा और पुरुषों के लिए 58 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए.
आवेदक की सालाना आय सभी स्रोतों से 48,000 रुपये से कम होनी चाहिए !

ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन

  गाड़ी चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) का होना जरूरी है। इसके बिना गाड़ी चलाना अपराध है और आप पर मोटा जुर्माना या कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की गाड़ी या व्हीकल चलाना चाहते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर देना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल कर दी !

SBI बैंक खाता आवेदन

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में खाता खोलने के कई फ़ायदे होते हैं: 
एसबीआई में खाता खोलने के लिए कोई शुल्क या फ़ीस नहीं देनी होती. 
एसबीआई में बचत खाता खोलने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. 18 साल से ज़्यादा उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक एसबीआई में बचत खाता खोल सकता है. 
एसबीआई में कई तरह के खाते होते हैं, जैसे कि बेसिक सेविंग अकाउंट, स्मॉल सेविंग अकाउंट, सेविंग प्लस अकाउंट वगैरह. 
एसबीआई में खाता खोलने के बाद, आपको मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, SMS अलर्ट, योनो, स्टैट बैंक एनीवेयर, SBI क्विक मिस्ड कॉल फैसिलिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं. 
एसबीआई में खाता खोलने के बाद, आप अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं और उस पर ब्याज़ भी कमा सकते हैं. 
एसबीआई में खाता खोलने के बाद, आप सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. 
एसबीआई में खाता खोलने के बाद, आप आसानी से बिल का भुगतान कर सकते हैं. 
एसबीआई में खाता खोलने के बाद, आप आसानी से ऋण या बीमा ले सकते हैं. 

पैन कार्ड आवेदन

     पैन कार्ड, परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का भौतिक रूप है. यह एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है. पैन कार्ड, आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है. पैन कार्ड, पहचान प्रमाण के रूप में काम करता है और टैक्स भरने, बैंक खाता खोलने, निवेश करने, और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने जैसे कामों के लिए ज़रूरी होता है !

पासपोर्ट आवेदन

    पासपोर्ट, किसी देश की सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज़ है. यह किसी व्यक्ति की पहचान और नागरिकता को प्रमाणित करता है. पासपोर्ट की मदद से, कोई व्यक्ति विदेश जा सकता है और यह उसका पहचान पत्र होता है. पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, फ़ोटो, जन्मतिथि, और ज़रूरी जानकारी होती है. आम तौर पर, पासपोर्ट 5 से 10 साल के लिए वैध होता है !

उद्यम आधार पंजीकरण

    उद्यम आधार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पंजीकरण प्रणाली है. यह छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों के लिए एक 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिफ़िकेशन नंबर है. उद्यम आधार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है !

   आजकल बैंकों से लोन लेने के लिए उद्यम आधार अनिवार्य किया गया है !

बिजनेस पंजीकरण

किसी कारोबार को शुरू करने के लिए, उसे सरकारी प्राधिकरण से पंजीकृत कराना ज़रूरी होता है. इसे बिज़नेस रजिस्ट्रेशन कहते हैं. बिज़नेस रजिस्ट्रेशन कराने से कई फ़ायदे होते हैं, जैसे कि: 
कारोबार की कानूनी पहचान बनती है.
कर कानूनों का पालन सुनिश्चित होता है.
कारोबार के नाम और ब्रैंड की सुरक्षा होती है.
कारोबार को सरकारी सेवाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिलता है.
कारोबार को ऋण या क्रेडिट सुविधाएं मिलती हैं.
कारोबार को कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते करने में मदद मिलती है !

गार्गी पुरस्कार आवेदन

गार्गी पुरस्कार योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जाता है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग की लड़कियां उठा सकती हैं। इस योजना की राशि हर साल बसंत पंचमी के दिन दी जाएगी।

जिन छात्राओं को 10वीं कक्षा में योजना का लाभ मिलेगा, उन्हें 11वीं और 12वीं कक्षा में स्कूल में दाखिला लेना अनिवार्य होगा। और सरकार लाभार्थी बालिकाओं को चेक के माध्यम से राशि देगी, इसलिए बालिकाओं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। आप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्र को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने होंगे।
छात्रा कक्षा 11 या 12 में नियमित रूप से अध्ययनरत होनी चाहिए।
छात्र के माता-पिता की आय, व्यवसाय और जाति आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

विधवा पेंशन आवेदन

      राजस्थान में विधवा महिलाओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाती है !
राजस्थान की विधवा/डाइवोर्सी/बेसहारा महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार, विधवा पेंशन योजना चलाती है। यह योजना सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के द्वारा चलाई जाती है। इस योजना को “मुख्यमंत्री एकल-नारी सम्मान पेंशन योजना” भी कहते है। इस विधवा पेंशन योजना के अनुसार राजस्थान सरकार वहां की 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये भेजती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवाओं की आर्थिक रूप से मदद करना है। इस मदद से वह आत्मनिर्भर बनती है। साथ ही, उन्हें वह सम्मान मिलता है, जो उन्हें किसी और पर आश्रित होकर नहीं मिल सकता है।

फूड लाइसेंस आवेदन

 खाद्य लाइसेंस यानी FSSAI पंजीकरण, खाद्य और खाद्य उत्पादों से जुड़े कारोबारों के लिए ज़रूरी होता है. यह लाइसेंस भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) जारी करता है !

लाइसेंस प्राप्त करने से खाद्य व्यवसाय को कानूनी लाभ मिल सकता है, सद्भावना का निर्माण हो सकता है, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है, उपभोक्ता जागरूकता पैदा हो सकती है और व्यवसाय विस्तार में सहायता मिल सकती है।




ई श्रम कार्ड आवेदन

 केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है!

कोई भी कामगार जो असंगठित है और 16-59 वर्ष की आयु के बीच है, अन्य मानदंडों को पूरा करने के पर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र है।



मजदूर डायरी आवेदन

 राजस्थान सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला श्रमिक कार्ड 

अधिक जानकारी हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे 👇

https://labour.rajasthan.gov.in



विकलांग सर्टिफिकेट आवेदन

 


जन्म प्रमाण पत्र

 


16 मार्च 2023

UIDAI ने आधार कार्ड में POA & POI को अपडेट करने का दिया आदेश, नहीं किया अपडेट तो रद्द होगा आधार कार्ड

 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए किन दस्तावेजो की जरुरत होगी?

यदि आपका आधार कार्ड भी आज से ठीक 10 साल पहले बना था और आपने बीच मे एक बार भी अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो आपको इनमें से किसी एक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा औऱ अपने आधार कार्ड को अपडेट करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –


POI ( Proof Of Identity )

पहचान पत्र,

राशन कार्ड,

पासपोर्ट,

पैन कार्ड,

लेबर कार्ड,

बैंक खाता पासबुक आदि।

POA ( Proof of Address )

वोटर कार्ड,

राशन कार्ड,

बैंक खाता पासबुक,

पासपोर्ट,

ड्राईविंग लाईसेंस आदि।

उपरोक्त सभी दस्तावेजो मे पहचान और पते को प्रमाणित करने के लिए किन्हीं दो दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करना होगा ताकि आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकें।


20 अक्टूबर 2022

जन आधार कार्ड में बड़ा फेरबदल कर दिया है ,अभी जो कागजात की आवश्यकता है उसकी सूचि निम्नलिखित है

 

जन आधार कार्ड में बड़ा फेर'बदल


जन आधार नामांकन हेतु सामान्य निर्देश
  • राजस्थान का निवासी परिवार जन आधार नामांकन हेतु पात्र |
  • परिवार का मुखिया -
    1. 18 वर्ष या अधिक की महिला
    2. 18 वर्ष या अधिक की महिला के नहीं होने पर 21 वर्ष या अधिक का पुरूष
    3. उपरोक्त दोनों के नहीं होने पर उम्र में सबसे बड़ा व्यक्ति
  • अनिवार्य दस्तावेज -
    1. मुखिया का आधार
    2. मुखिया के बैंक खाते की पास बुक
    3. मुखिया के अतिरिक्त एक सदस्य का आधार
    4. आयु/जन्म तिथि से सम्बंधित दस्तावेज
    5. पते का दस्तावेज
    6. आय के लिए स्व-घोषणा
  • अन्य दस्तावेज -
    1. दी गयी सूचना से समर्थित दस्तावेज आवश्यकता होने पर
  • परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों के रंगीन फोटो अपलोड आवश्यक-
    1. फोटो का प्रकार .jpg/.jpeg/.png
    2. आकार 50KB से कम
  • दस्तावेज अपलोड -
    1. दस्तावेज का प्रकार केवल .pdf
    2. आकार 2MB से कम
  • परिवार के मुखिया के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है |
  • बैंक विवरण में IFSC कोड वाला वैध बैंक खाता होना आवश्यक है |
  • सभी विवरण अंग्रेजी और हिंदी दोनों में दर्ज किया जाना है |
  • यदि आप लघु या सीमांत किसान है तो भूमि विवरण दर्ज किया जाना है |
  • जन्म तिथि केवल दस्तावेज के अनुसार दर्ज की जावे|
  • किसी के नाम में किसी भी प्रकार के अभिवादन का प्रयोग नही करें|
  • पते की जानकारी दस्तावेजो के अनुरूप दर्ज की जावे|
  • जन आधार नामांकन में सही सूचनाओ को ही दर्ज करें |


05 अगस्त 2022

 आधार सेवा केंद्र

                               ☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝ 

आधार कार्ड मे नाम मे संसोधन

आधार कार्ड जन्मतिथि परिवर्तन

आधार कार्ड मे पता परिवर्तन

आधार कार्ड मे मोबाइल नंबर जोड़ने की सेवा उपलब्ध

एक बार सेवा का मौका जरूर दे I




                  ☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝☝




इंडियन आर्मी अग्निपथ के आवेदन जोधपुर ARO के आवेदन शुरू 
दिनांक 05.08.2022 से 03.09.2022 तक भरे जाएंगे
आज ही अपना आवेदन करे l



ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करे
joinindianarmy.nic.in

👆👆👆👆👆👆👆👆👆



21 जुलाई 2022

 जन आधार कार्ड योजना

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन आधार योजना के लिए निम्न कागजात की आवश्यकता है जो निम्न प्रकार है

1. परिवार का राशन कार्ड

2. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

4. परिवार में महिला मुखिया की बैक डायरी, बाकी सदस्य भी बैंक खाता अपडेट करवा सकते है

5. परिवार का आय प्रमाण पत्र

6. परिवार के सदस्यों के एक एक फोटो

इसके अलावा परिवार में सदस्यों के सभी कागजात जुडवाना चाहते है , तो जुड़वा सकते है