11 दिसंबर 2024

गार्गी पुरस्कार आवेदन

गार्गी पुरस्कार योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जाता है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग की लड़कियां उठा सकती हैं। इस योजना की राशि हर साल बसंत पंचमी के दिन दी जाएगी।

जिन छात्राओं को 10वीं कक्षा में योजना का लाभ मिलेगा, उन्हें 11वीं और 12वीं कक्षा में स्कूल में दाखिला लेना अनिवार्य होगा। और सरकार लाभार्थी बालिकाओं को चेक के माध्यम से राशि देगी, इसलिए बालिकाओं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। आप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्र को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने होंगे।
छात्रा कक्षा 11 या 12 में नियमित रूप से अध्ययनरत होनी चाहिए।
छात्र के माता-पिता की आय, व्यवसाय और जाति आदि पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें