11 दिसंबर 2024

विधवा पेंशन आवेदन

      राजस्थान में विधवा महिलाओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाती है !
राजस्थान की विधवा/डाइवोर्सी/बेसहारा महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार, विधवा पेंशन योजना चलाती है। यह योजना सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के द्वारा चलाई जाती है। इस योजना को “मुख्यमंत्री एकल-नारी सम्मान पेंशन योजना” भी कहते है। इस विधवा पेंशन योजना के अनुसार राजस्थान सरकार वहां की 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये भेजती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवाओं की आर्थिक रूप से मदद करना है। इस मदद से वह आत्मनिर्भर बनती है। साथ ही, उन्हें वह सम्मान मिलता है, जो उन्हें किसी और पर आश्रित होकर नहीं मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें